आधुनिक भारतइतिहास

द्वितीय विश्व युद्ध से जुङे महत्त्वपूर्ण बिन्दू

द्वितीय विश्व युद्ध से जुङे महत्त्वपूर्ण तथ्य (Important points related to World War II)

  • पूर्व की भूलों और मित्र राष्ट्रों की स्वार्थी नीतियों के कारण द्वितीय विश्व युद्ध लङा गया।
  • फासिस्टवादी इटली, नाजीवादी हिटलर, और साम्राज्यवादी जापान के कारण एक संकट से मुक्ति से पहले दूसरा संकट उत्पन्न होता गया।
  • ब्रिटेन की तुष्टिकरण की नीति के खोखलेपन ने आस्ट्रिया व चेकोस्लोवाकिया पर जर्मनी के अल्बानिया और इथोपिया पर इटली के तथा मंचूरिया पर जापान के अधिकार को संभव बनाया।
  • स्पेन के गृह युद्ध में जर्मनी-इटली का शक्ति प्रदर्शन और रोम-बर्लिन-टोकियो धुरी से अधिनायकों को दुस्साहस करने का अवसर मिला।
  • जर्मनी ने रूस के साथ अनाक्रमण संधि द्वारा आश्वस्त होने के बाद पौलैण्ड पर आक्रमण किया।
  • 1 सितंबर, 1939 तक धुरी राष्ट्रों को शानदार सफलता मिली। जून 1941 में रूस पर जर्मनी के आक्रमण ने द्वितीय विश्व युद्ध का आरंभ कर दिया।
  • मई 1941 तक धुरी राष्ट्रों को शानदार सफलता मिली। जून 1941 में रूस पर जर्मनी आक्रमण भारी भूल साबित हुआ। रूस मित्र राष्ट्रों से जा मिला।
  • पर्ल हार्बर पर दिसंबर, 1941 में जापानी आक्रमण से संयुक्त राज्य अमेरिका को युद्ध में शिरकत करने का न्यौता दिया।
  • इटली 1943 में घराशायी हुआ, चारों ओर से घिरने के बाद 1945 में जर्मनी को आत्मसमर्पण करना पङा। 6 व 9 अगस्त को हिरोशिमा व नागासाकी पर बम वर्षा ने जापान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
  • युद्ध में अपार जन-धन की हानि हुई, लोकतंत्र की जीत हुई, यूरोप का प्रभुत्व समाप्त हुआ। अमेरिका व रूस का महाशक्ति के रूप में उदय हुआ। संयुक्त राष्ट्र संघ अस्तित्व में आया।

Related Articles

error: Content is protected !!