इतिहासप्राचीन भारतवर्द्धन वंशहर्षवर्धन
कादंबरी की रचना किसने की थी
कादंबरी की रचना बाणभट्ट ने की थी। यह संस्कृत साहित्य का सर्वश्रेष्ठ उपन्यास है। बाणभट्ट वर्धन वंश के शासक हर्ष का दरबारी विद्वान था। कादंबरी के अध्ययन से हम हर्षकालीन सामाजिक तथा धार्मिक जीवन का ज्ञान प्राप्त करते हैं।
YouTube Video
हर्षकालीन सामाजिक एवं धार्मिक काल।

कादंबरी विश्व का प्रथम उपन्यास कहलाने का अधिकारी है। इसकी कथा सम्भवतः गुणाढ्य द्वारा रचित वृहद्कथा के राजा सुमानस की कथा से लिया गया है। यह ग्रन्थ बाणभट्ट के जीवनकाल में पूरा नहीं हो सका। बाभट्ट की मृत्यु के बाद उनके पुत्र भूषणभट्ट (या पुलिन्दभट्ट) ने इसे पूरा किया और बाणभट्ट द्वारा लिखित भाग का नाम ‘पूर्वभाग‘ एवं भूषणभट्ट द्वारा लिखित भाग का नाम ‘उत्तरभाग‘ रखा।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 2. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास, लेखक- वी.डी.महाजन
