इतिहासमध्यकालीन भारतविदेशी यात्री

मार्को पोलो (1292-93 ई.) कहां का निवासी था | Maarko polo kahaan ka nivaasee tha

मार्को पोलो – यह वेनिस (इटली) का निवासी था। इसे मध्यकालीन यात्रियों का राजकुमार कहा जाता है। इसने फारस के शासक की नवबंधु और कुबलाय खान के परिवार की राजकुमारी के संरक्षक के रूप में चीन से फारस लौटते समय मार्ग में 1292-93 ई. में दक्षिण भारत का भ्रमण किया। उस समय दक्षिण भारत में पाण्ड्य नरेश मारवर्मन कुलशेखर का शासन था। कुछ समय यहाँ रुक कर मार्को पोलो ने जो जानकारी एकत्र की वह अत्यंत विस्मयकारी है। उसका यात्रा वृतान्त  ’द बुक ऑफ सर-मार्कोपोलो’ नाम से प्रसिद्ध है जो भारत के आर्थिक इतिहास की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।

मार्को पोलो

अपने विवरण में उसने पाण्डय राज्य मावर (मालाबार) का उल्लेख किया जो मोतियों के लिये प्रसिद्ध था। वह भारतीयों की इस बात के लिये आलोचना करता है कि उनका अधिकांश पैसा घोङा खरीदने में खर्च हो जाता है। उसने काकतीय वंश की शासिका रूदाम्बा का भी उल्लेख किया है।

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!