इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल :अंग

उत्तर बिहार के वर्तमान भागलपुर जिले के अंग महाजनपद स्थित था। महाभारत से पता चलता है कि अंग तथा मगध एक ही राज्य के दो भाग थे। महाभारत के अनुसार अंग राज्य की स्थापना अंग नामक राजा के द्वारा की गई थी। बौद्ध ग्रथ अंगुत्तर निकाय से पता चलता है कि महात्मा बुद्ध के उदय के पूर्व अंग उत्तरी भारत का एक प्रमुख जनपद था। इसकी राजधानी चम्पा थी।

अंग तथा मगध के बीच सम्प्रभुता के लिए बराबर संघर्ष चला। अंग का प्रसिद्ध राजा ब्रह्मदत्त हुआ जिसने मगध के राजा भट्टिय को पराजित कर वहाँ अपना अधिकार कर लिया। विधुर पंडित जातक में मगध की राजधानी राजगृह को अंग देश का एक नगर बताया गया है। किन्तु मगध नरेश बिम्बिसार ने ब्रह्मदत्त की हत्या कर अंग पर अपना अधिकार कर लिया तथा अपने पुत्र अजातशत्रु को वहाँ का उपराजा बना दिया। इस प्रकार अंग की स्वाधीनता का अन्त हुआ।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!