इतिहास

ईसा पूर्व एवं ई. से क्या आशय है

ईसा पूर्व एवं ई. से क्या आशय है

वर्तमान समय में प्रचलित ग्रेगोरियन कैलेंडर (ईसाई कैलेंडर या जूलियन कैलेंडर)ईसाई धर्मगुरु ईसा मसीह के जन्म-वर्ष (कल्पित)पर आधारित है।

वर्तमान में वर्ष की गणना ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा-मसीह के जन्म की तिथि से की जाती है, यदि कोई घटना वर्ष 2019 में घटती है, तो इसका मतलब है, कि यह घटना ईसा मसीह के जन्म के 2019 वर्ष बाद घटी है। ईसा मसीह के जन्म के पूर्व की सभी तिथियाँ ई.पू. (ईसा से पहले) के रूप में जानी जाती हैं।

ग्रेगोरियन कैलेंडर में ईसवी (.) ईसा मसीह के जन्म के बाद के वर्षों को दर्शाता है और ईसा पूर्व (ई.पू.) उनके जन्म से पूर्व के वर्षों को दर्शाता है।

कभी-कभी तिथियों के पहले A.D. (ई.)लिखा मिलता है इसका मतलब है, ईसा के जन्म के वर्ष A.D. ईसा मसीह के जन्म के बाद के कैलेण्डर को दर्शाता है। ईसा मसीह का जन्म जिस वर्ष हुआ था उसे परंपरागत रूप से 1 A.D. और उससे 1 वर्ष पहले का 1 B.C. कहा गया। यह कैलेण्डर सिस्टम 525 ई. में तैयार किया गया था, ई. में अगला समय जोङा जाता है, जैसे 400 ई. के बाद 401 ई. आता है। जबकि ई.पू. में अगला समय घटाया जाता है, जैसे 301 ई.पू. के बाद 300 ई.पू. आता है।

हम यहाँ पर एक उदाहरण से समझ सकते हैं, जैसे – 10 ई. का मतलब है ईसा के जन्म से 10 साल बाद का समय। 10 ई.पू. का मतलब है ईसा के जन्म से 10 साल पहले का समय।

आजकल ईस्वी की जगह कॉमन एरा (सी.ई अथवा CE) और ईसा पूर्व की जगह “बिफ़ोर कॉमन एरा” (बी.सी.ई या BCE) का प्रयोग सामान्य हो गया है।

ईसा मसीह के जन्म के पहले के समय को ईसा पूर्व (B.C. – Before the birth of jesus chirst)कहा जाता है। जैसे महात्मा बुद्ध का जन्म के 563 ई.पू. में हुआ यानी ईसा मसीह के जन्म के 563 वर्ष पूर्व महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था।

ईसा मसीह की जन्म तिथि से आरंभ हुआ सन् ईस्वी सन् कहलाता है, इसको संक्षेप में ई. लिखा जाता है।

ई. को लैटिन भाषा के शब्द A.D. में भी लिखा जाता है।

A.D. या फिर Anno Domini जिसका शाब्दिक अर्थ है – In the year of lord (jesus chirst)।

Related Articles

error: Content is protected !!