इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल पिथुण्ड

कलिंग नरेश खारवेल के हाथीगुम्फा लेख में इस स्थान का उल्लेख मिल है जिसके अनुसार उसकी सेना ने दक्षिण भारत पर आक्रमण किया तथा इस नगर को ध्वस्त कर दिया। इसकी स्थिति आधुनिक तमिलनाडु प्रान्त के मद्रास के पास थी। सिलवाँलेवी के अनुसार पिथुण्ड, पिहुण्ड का ही एक नाम है जो पाण्ड्य राज्य का एक प्रमुख व्यापारिक नगर था।

टॉलमी इसे ‘पितुन्द्र’ कहता है। यह स्थान मुक्तामणियों के लिए प्रसिद्ध था। जैन ग्रन्थ उत्तराध्ययन सूत्र से पता चलता है कि चम्पा के व्यापारी जलयान द्वारा पिथुण्ड नगर को जाते थे। खारवेल ने इसे जीतने के बाद यहाँ से मुक्तामणियों का उपहार प्राप्त किया था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!