इतिहासगुलाम वंशदिल्ली सल्तनतमध्यकालीन भारत

भारत में आरिज विभाग की स्थापना सर्वप्रथम किसने की थी? | Bhaarat mein aarij vibhaag kee sthaapana sarvapratham kisane kee thee | Who was the first to establish Ariz Department in India?

आरिज विभाग – भारत में आरिज विभाग की स्थापना सर्वप्रथम बलबन ने की थी। सर्वप्रथम बलबन ने ही सदैव तत्पर सेना रखने की शुरूआत की। उसने इमादुल मुल्क को दीवान-ए-आरिज (सेना मंत्री) नियुक्त किया तथा उसे रावत-ए-अर्ज की उपाधि दी। बलबन की सेना की अच्छी व्यवस्था का बहुत अधिक श्रेय इमादुलमुल्क को प्राप्त है। आरिज विभाग का मुख्य कार्य सैन्य भर्ती, सेना का अस्त्र-शस्त्र से सुसज्जित करना व वेतन वितरण आदि था। बलबन ने सैन्य विभाग को शेष नागरिक विभागों से पृथक कर इसे वजीर के साथ ही वित्तमंत्री के नियंत्रण से मुक्त कर दिया। सैन्य पुनर्गठन में बलबन ने संगठन की नीति का पालन किया। इसका मुख्य कारण यह है कि वह व्यर्थ सैनिक अभियानों के विरुद्ध था। वह सैनिकों को प्रदान की गयी इक्ताओं से संबंधित भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास किया जिसमें आंशिक रूप से सफल रहा। बलबन ने दोआब की इक्ताओं की शर्तों व अवधि की जांच करवाई। इन इक्ताओं के अधिकारियों में अधिकांश की मृत्यु हो चुकी थी और अन्य वृद्ध हो चुके थे। उसने युवा व स्वस्थ सैनिकों को स्थायी सेना में भर्ती किया तथा वृद्ध व दुर्बल सैनिकों को बीस से तीस टंका पेंशन देकर उनकी इक्ताओं को पुनर्ग्रहण करने का आदेश दिया। किन्तु दिल्ली के कोतवाल मलिक फखरुद्दीन की सिफारिश पर उसने यह आदेश वापस ले लिया। बलबन ने इक्ताओं में भ्रष्टाचार रोकने के लिये ख्वाजा नामक एक अधिकारी की नियुक्ति की थी। इस प्रकार बलबन ने एक सुदृढ सेना का गठन किया।

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!