इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल गढ़वा

इलाहाबाद जिले की करछना तहसील में गढ़वा नामक स्थान है। यहाँ से गुप्त शासकोंकुमार गुप्त प्रथम तथा स्कन्दगुप्त – के समय के लेख मिलते है। कुमारगुप्त प्रथम के दो शिलालेख मिलते है जिन पर गुप्त संवत् 98=417 ई. की तिथि खुदी हुई है। इनमें किसी दानगृह की स्थापना के निमित्त क्रमशः 10 तथा 12 दीवारें दान में दिए जाने का उल्लेख है।

प्रमुख संवत्

गुप्त शासकों का तिथिक्रम

स्कन्दगुप्त का लेख गुप्त संवत् 148=467 ई. का है। इसमें अनन्तस्वामी (विष्णु) की एक पाषाण प्रतिमा की स्थापना तथा मालादि सुगन्धित द्रव्यों के निमित्त दान दिये जाने का उल्लेख है। इस लेख से यह पता चलता है कि स्कन्दगुप्त का शासन 467 ई. तक समाप्त हो गया था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!