इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल भूमरा

मध्यप्रदेश के सतना जिले की भूतपूर्व नागौद रियासत में स्थित भूमरा नामक स्थान से 1920 ई. में एक गुप्तयुगीन मन्दिर प्राप्त हुआ जिसे प्रकाश में लाने का श्रेय आर. डी. बनर्जी को है। यह 35’X35′ के आकार में बना है। इसकी छत चपटी है तथा इसमें शिखर नहीं है। इसका निर्माण लाल बलुए पत्थर से हुआ है। छत लम्बे सपाट पत्थरों से ढँकी हुई है। इसकी छत तथा दीवारों पर सूक्ष्म नक्काशी मिलती है। गुप्त मन्दिरों की सभी विशेषतायें इसमें मिलती है।

भूमरा का शिव मंदिर

गुप्तयुगीन मंदिरों की विशेषताएं

भूमरा से परिब्राजक महाराज हस्तिन् तथा उच्चकल्प महाराज सर्वनाग से सम्बन्धित एक लेख भी मिलता है। इसमें अम्बलोद ग्राम में इन शासकों के राज्यों की सीमा पर स्तम्भ निर्मित करने का उल्लेख है। लगता है अम्बलोद, भूमरा का कोई नाम था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!