इतिहासफ्रांस की क्रांतिविश्व का इतिहास

फ्रांस में 1795 का संविधान

फ्रांस में 1795 का संविधान

1795 ई. में कन्वेन्शन ने फ्रांस के लिये एक नया संविधान तैयार किया। इसका निर्माण भी लोकतंत्र के सिद्धांतों पर किया गया था। इसमें मानव अधिकारों के साथ-साथ मनुष्य के कर्त्तव्य पर भी प्रकाश डाला गया, जो एक बिल्कुल नई बात थी। शासन का सर्वोच्च अधिकार एक डाइरेक्टरी (संचालन मंडल)को सौंपा गया, जिसमें पाँच सदस्यों की व्यवस्था थी।

ये लोग पाँच वर्ष तक अपने पद पर सुरक्षित रह सकते थे, किन्तु प्रतिवर्ष उनमें से एक का हट जाना आवश्यक था। उसका निर्वाचन विधान मंडल की ओर से होता था। कानून बनाने के लिये पहली बार एक की जगह दो सभाएँ रखी गयी। प्रथम में 500 सदस्य थे और द्वितीय में 250 सदस्य थे।

प्रथम को कानूनों का प्रस्ताव रखने तथा पारित करने का और दूसरी को इन प्रस्तावों को स्वीकार अथवा अस्वीकार करने का अधिकार दिया गया था, अस्वीकृति का अधिकार केवल एक वर्ष की अवधि तक ही था। यह विधान नवम्बर, 1799 तक चला।

फ्रांस की क्रांति के कारण

1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!