आधुनिक भारतइतिहास

गदर पार्टी की स्थापना किसने,कब की एवं इसका मुख्यालय कहाँ था

गदर पार्टी (Gadar Party)की स्थापना अमेरिका (America)के सैन फ्रांसिसको (San francisco) में 1913 ई. में अंग्रेजी साम्राज्य को खत्म करने के उद्देश्य से हुयी थी। गदर पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार सोहन सिंह भाकना (Sardar Sohan Singh Bhakna)थे। इसके अतिरिक्त केसर सिंह थथगढ – उपाध्यक्ष, लाला हरदयाल – महामंत्री, लाला ठाकुर दास धुरी – संयुक्त सचिव और पण्डित कांशी राम मदरोली – कोषाध्यक्ष थे।

गदर पार्टी से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • क्रांतिकारी आतंकवादी आंदोलन के प्रथम चरण में अनेक भारतीय संयुक्त राज्य अमरीका और कनाडा में बस गये थे। इन लोगों ने वहाँ से समाचार पत्रों का प्रकाशन किया।
  • 1907 में रामनाथपुरी सरकार -ए-आजादी तथा बैंकुअर से तारकनाथदास ने फ्री हिन्दुस्तान का प्रकाशन किया। ये अखबार राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत थे।
  • संयुक्त राज्य अमरीका में रह रहे भारतीय द्वारकानाथ दास ने 1907 में कैलिफोर्निया में भारतीय स्वतंत्रता लीग का गठन किया।
  • नवंबर,1913 में सोहन सिंह भाकना ने हिन्द एसोसिएशन ऑफ अमरीका की स्थापना की, इस संस्था ने कालांतर में अंग्रेजी, उर्दू, मराठी और पंजाबी में एक साथ गदर या हिन्दुस्तान गदर(1857 के विद्रोह की स्मृति में ) प्रकाशन किया।
  • गदर पत्रिका के नाम पर ही हिन्द एसोसिएशन ऑफ अमरीका का नाम गदर आंदोलन पङ गया।
  • लाला हरदयाल जो 1911 से कैलिफोर्निया के स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे थे।1913 में गदर संस्था से जुङ गये, ये इस संस्था के मनीषी पथ-प्रदर्शक थे।
  • गदर आदोलन ने सैन फ्रांसिस्कों में यगांतर आश्रम की स्थापना की और यहीं से अपनी गतिविधियों का संचालन किया।
  • उर्दू और गुरुमुखा भाषा के गदर के अंकों में शस्त्र धारण कैसे करें, बगावत करने तथा अंग्रेज अधिकारियों की हत्या के लिए प्रोत्साहित करने वाली कविताओं का प्रकाशन होता था।
  • लाला हरदलाय,भाई परमानंद और रामचंद्र गदरपार्टी के प्रमुख नेताओं में से थे।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!