इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल गंगैकोण्ड चोलपुरम्
तमिलनाडु प्रान्त के त्रिचनापल्ली जिले में स्थित गंगैकोण्डचोलपुरम् प्राचीनकाल में चोल वंश के शक्तिशाली राजा राजेन्द्र (1101-1114 ई.) की राजधानी थी। इसकी स्थापना उसने अपने गंगाघाटी के अभियान की सफलता के उपलक्ष में करवाई थी तथा स्वयं ‘गंगैकोण्ड’ की उपाधि धारण की थी। यहाँ उसने एक भव्य मन्दिर का भी निर्माण करवाया था। यह 340X10 के आकार में बना है। इसका आठ मंजिला विमान 100 वर्ग फीट के आधार पर बना है तथा 186 फीट ऊँचा है। मन्दिर के भीतर एक विशाल मण्डप है।
मन्दिर की दीवारों पर अलंकृत चित्रकारियाँ तथा भव्य मूर्तियाँ मिलती है। मन्दिर के समीप सिंहतीर्थ नामक कूप है। गंगैकोण्डचोलपुरम् का नगर चोल युग में अत्यत विकसित एवं समृद्धशाली था।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search