सम सामयिकीदिवसदिसम्बर

19 दिसम्बर : गोवा मुक्ति दिवस क्यों मनाया जाता है

गोवा मुक्ति दिवस(Goa Liberation Day) हर वर्ष 19 दिसम्बर को मनाया जाता है। भारत को यूं तो 1947 में ही आज़ादी मिल गई थी, लेकिन इसके 14 साल बाद भी गोवा पर पुर्तगाली अपना शासन जमाये बैठे थे। 19 दिसम्बर, 1961 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय अभियान‘ शुरू कर गोवादमन और दीव को पुर्तगालियों के शासन से मुक्त कराया था।

फ्रांसीसी उपनिवेशों की मुक्ति

यूरोपीय वाणिज्यिक कंपनी पुर्तगाली

बाद में गोवा में चुनाव हुए और 20 दिसम्बर, 1962 को श्री दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री बने। वर्ष 1967 में वहाँ जनमत संग्रह हुआ और गोवा के लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रहना पसंद किया। कालांतर में 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया गया और इस प्रकार गोवा भारतीय गणराज्य का 25वाँ राज्य बना।

भारत आने वाले पहले और भारत को सबसे अंत में छोड़ने वाले यूरोपीय शासक कौन थे?


पुर्तगाली भारत आने वाले पहले (1510) और यहां उपनिवेश छोड़ने वाले आखिरी (1961) यूरोपीय शासक थे। गोवा में उनका 451 साल तक शासन रहा जो अंग्रेजों से काफी अलग था। पुर्तगाल ने गोवा को ‘वाइस किंगडम’ का दर्जा दिया था और यहां के नागरिकों को ठीक वैसे ही अधिकार हासिल थे जैसे पुर्तगाल में वहां के निवासियों को मिलते हैं। उच्च तबके के हिंदू और ईसाइयों के साथ-साथ दूसरे धनी वर्ग के लोगों को कुछ विशेषाधिकार भी थे। जो लोग संपत्ति कर देते थे उन्हें 19वीं शताब्दी के मध्य में यह अधिकार भी मिल गया था कि वे पुर्तगाली संसद में गोवा का प्रतिनिधि चुनने के लिए मत डाल सकें।

Related Articles

error: Content is protected !!