इतिहासगुप्त कालप्राचीन भारत

गुप्तों का सैनिक संगठन कैसा था

गुप्त शासकों की सेना विशाल एवं सुसंगठित होती थी। सेना का सर्वोच्च अधिकारी महाबलाधिकृत कहा जाता था। हाथियों की सेना के प्रधान को महापीलुपति तथा घुङसवारों की सेना के प्रधान को भटाश्वपति कहते थे। सेना में सामानों की व्यवस्था रखने वाले प्रधान अधिकारी को रणभाण्डागारिक कहते थे।

YouTube Video

गुप्तवंशी सम्राट स्वयं कुशल योद्धा होते थे तथा व्यक्तिगत रूप से युद्धों में भाग लेते एवं सेना का संचालन करते थे। मंत्रियों के लिये भी सैनिक दृष्टि से योग्य होना आवश्यक था। प्रयाग प्रशस्ति में उस समय के कुछ प्रमुख अस्र-शस्रों के नाम इस प्रकार मिलते हैं –

  • परशु,
  • शर,
  • शंकु,
  • तोमर,
  • भिन्दिपाल,
  • नाराच।

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!