इतिहासफ्रांस की क्रांतिविश्व का इतिहास

जैकोबिन क्लब क्या था

जैकोबिन क्लब क्या था

फ्रांस की क्रांति के समय फ्रांस में घरेलू राजनीति में कुछ नए तत्व उठ खङे हुये। कुछ राजनैतिक गोष्ठियाँ उठ खङी हुई और वे विधानसभा तक से प्रतिस्पर्द्धा करने लगी। जैकोबिन और कार्देलिये क्लब अधिक विख्यात थे। जैकोबिन क्लब में विधानसभा के अनेक सदस्य तथा पेरिस के नागरिक सम्मिलित थे। इस क्लब की बैठकें नियमित रूप से होती थी। और उसमें बङे जोशीले भाषण दिये जाते थे। रोबस्पियर इस क्लब का प्रसिद्ध नेता था।

फ्रांस के लगभग दो हजार नगरों एवं गाँवों में इस क्लब की शाखाएँ फैली हुई थी। और सभी शाखाएँ पेरिस के केन्द्रीय क्लब के आदेशों का पालन करती थी। विधानसभा पर इस क्लब का भारी प्रभाव कायम हो गया था।

1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!