दिवसमईसम सामयिकी

7 मई : रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई 1861 को कोलकाता में हुआ था। रवीन्द्रनाथ टैगोर भारतीय राष्ट्रगान की रचयिता और काव्य, कथा, संगीत, नाटक, निबंध रचनाकार थे।उन्होंने पहली कविता आठ साल की उम्र में लिखी।

टैगोर ने 2000 से ज्यादा गीतों की रचना की।

भारत के वायसराय लार्ड कर्जन की नीति ‘डिवाइड एंड रूल’ के खिलाफ आंदोलन का आगाज कोलकाता की सरजमीं से 16 अक्टूबर 1905 में भारत व बांग्लादेश के राष्ट्रगान के रचयिता रवींद्रनाथ टैगोर ने किया था।

साहित्य, संगीत, कला और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी अनूठी प्रतिभा का परिचय देने वाले नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर ऐसे मानवतावादी विचारक थे, जिन्हें प्रकृति का सान्निध्य काफी पसंद था। उनका मानना था कि छात्रों को प्रकृति के सान्निध्य में शिक्षा हासिल करनी चाहिए। अपनी इसी सोच को ध्यान में रखकर उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना की थी।

साहित्य के क्षेत्र में उन्होंने अपूर्व योगदान दिया और उनकी रचना ‘गीतांजलि‘ के लिए उन्हें साहित्य के नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

चर्चित रचनाकार महीप सिंह के अनुसार ‘गोरा‘ बेहतरीन कृति है जिसमें अंग्रेज दंपत्ति की संतान हिन्दू परिवार में पलती है। उसके माता-पिता नहीं हैं और उसे नहीं मालूम है कि वह ईसाई है। वास्तविकता की जानकारी मिलने पर वह परेशान हो जाता है और इसके साथ ही उसके विचार में व्यापक बदलाव आ जाता है। भारत पाकिस्तान विभाजन पर केंद्रित ‘पानी और पुल’ जैसी चर्चित कहानी लिखने वाले महीप सिंह के अनुसार यह अपने समय को दर्शाने वाली बेहतरीन कृति है जिसमें धर्म, समाज जैसे मुद्दों से ज्यादा मानवीय संबंधों पर जोर दिया गया है। गोरा हिंदू, ईसाई आदि बातों को व्यर्थ मानते हुए मानवीय संबंधों को महत्वपूर्ण मानने लगता है।

टैगोर की रचनाएँ बांग्ला साहित्य में नई बहार लेकर आई। उन्होंने एक दर्जन से अधिक उपन्यास लिखे। इन रचनाओं में ‘चोखेर बाली, घरे बाहिरे, गोरा’ आदि शामिल हैं। उनके उपन्यासों में मध्यम वर्गीय समाज विशेष रूप से उभर कर सामने आया है। रवींद्रनाथ टैगोर की कविताओं में उनकी रचनात्मक प्रतिभा मुखर हुई है। उनकी कविताओं में प्रकृति से अध्यात्मवाद तक के विभिन्न विषयों को बखूबी उकेरा गया है। साहित्य की शायद ही कोई विधा हो जिनमें उनकी रचना नहीं हों। उन्होंने कविता, गीत, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि सभी में अपने सशक्त लेखन का परिचय दिया। उनकी कई कृतियों का अंग्रेजी में भी अनुवाद किया गया। अंग्रेजी अनुवाद के बाद पूरा विश्व उनकी प्रतिभा से परिचित हुआ। रवींद्रनाथ के नाटक भी अनोखे हैं। वे नाटक सांकेतिक हैं। बचपन से ही रवींद्रनाथ की विलक्षण प्रतिभा का आभास लोगों को होने लगा था।

उन्होंने दो हजार से अधिक गीतों की रचना की। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत से प्रभावित उनके गीत मानवीय भावनाओं के विभिन्न रंग पेश करते हैं। उन्होंने कई चित्र भी बनाये थे। रवींद्रनाथ ने अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, चीन सहित दर्जनों देशों की यात्राएं की थी। 7अगस्त 1941 को रविन्द्रनाथ टैगोर जैसी महान विभूति का देहावसान हो गया। 

अन्य महत्त्वपूर्ण दिवसों की जानकारी

Related Articles

error: Content is protected !!