आधुनिक भारतइतिहासभारत रत्न

भारत रत्न पुरुष्कार किसको दिया गया है-भारत रत्न विजेताओं की सूची

 भारत रत्न

भारत रत्‍न (Bharat Ratna) पुरस्‍कार की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गई थी।इस सम्मान की शुरूआत तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने की थी। भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। भारत रत्न देश हित में सेवा के लिए दिया जाता है। राष्ट्रीय सेवाओं में कला, विज्ञान, साहित्य , सामाजिक सेवा तथा खेलों आदि को शामिल किया गया है
इसका कोई लिखित प्रावधान नहीं है कि भारत रत्‍न केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाए।यह सम्मान गैर भारतीयों को भी दिया जा सकता है।

प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में बाद में जोड़ा गया। अब तक13 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या 12 मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों की सूची

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को भारत रत्न से सम्मानित किया। इन दोनों के साथ भारत रत्न प्राप्त करने वालों की सूची में कुल 43 लोग शामिल हो गये। सचिन पहले ख‍िलाड़ी हैं, जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन

देश के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में, दर्शन के क्षेत्र में भारत रत्न दिया गया। ये तमिलनाडु के थे।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

फ्रीडम फाइटर एवं अंतिम गवरनर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, 1954 में भारत रत्न दिया गया। ये तमिलनाडु के थे।

डा. सीवी रमन

भौतिक विज्ञान में नोबल विजेता सीवी रमन को 1954 में भारत रत्न दिया गया। ये तमिलनाडु के थे।

भगवान दास

फिलॉसफर एवं फ्रीडम फाइटर भगवान दास को 1955 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश के थे।

सर मोक्षागुंडम विश्वैश्वर्या

सर मोक्षागुंडम विश्वैश्वर्या को1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

जवाहर लाल नेहरू

देश के पहले प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी एवं लेखक, जवाहर लाल नेहरू को 1955 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

गोविंद वल्लभ पंत

स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गोविंद वल्लभ पंत को 1975 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश के थे।

धोंडो केशव करवे

1958 में महाराष्ट्र के शिक्षक धोंडो केशव करवे को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भारत रत्न दिया गया।

बीसी रॉय

भौतिक शास्त्री बीसी रॉय को 1961 में भारत रत्न दिया गया। विज्ञान के क्षेत्र में सम्मान दिया गया।

पुरुषोत्तम दास टंडन

स्वतंत्रता सेनानी पुरुषोत्तम दास टंडन को 1961 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश के शिक्षक थे।

डा. राजेंद्र प्रसाद

देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में भारत रत्न दिया गया। ये बिहार के थे।

जाकिर हुसैन

आंध्र प्रदेश के शोधकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन को 1963 में भारत रत्न दिया गया।

पांडुरंग वमन

इंडोलोजिस्ट एवं संस्कृत अध्ययनकर्ता पांडुरंग वमन काने को 1963 में भारत रत्न दिया गया। ये महाराष्ट्र के थे।

लाल बहादुर शास्त्री

देश के दूसरे प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री को 1966 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश के थे।

इंदिरा गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 1971 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश की थी।

वीवी गिरी

पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी को 1975 में भारत रत्न दिया गया। ये आंध्र प्रदेश के थे।

के कामराज

स्वतंत्रता सेनानी के कामराज को 1976 में भारत रत्न दिया गया, ये तमिलनाडु के थे।

एग्नेस गोंजा बोजाक्हयु उर्फ( मदर टेरेसा )

पश्च‍िम बंगाल की मदर टेरेसा को 1980 में भारत रत्न दिया गया। उन्हें नोबल प्राइज भी मिल चुका था।

आचार्य विनोबा भावे

स्वतंत्रता सेनानी एवं सामाजिक परिवर्तक आचार्य विनोबा भावे को 1983 में भारत रत्न दिया गया। ये महाराष्ट्र के थे।

खान अब्दुल गफ्फार खान

स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल गफ्फार खान को 1987 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये पाकिस्तान के थे।

एमजी रामाचंद्रन

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अभ‍िनेता एमजी रामाचंद्रन को 1988 में भारत रत्न दिया गया।

डा. भीमराव अम्बेडकर

भारतीय संविधान बनाने वाले डा. भीमराव अम्बेडकर को 1990 में भारत रत्न दिया गया। ये महाराष्ट्र के थे।

नेल्सन मंडेला

दक्ष‍िण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को भारत रत्न दिया गया।

सरदार वल्लभ भाई पटेल

स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल को 1991 में भारत रत्न दिया गया। ये गुजरात के थे।

मोरारजी देसाई

स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को 1991 में भारत रत्न दिया गया। ये गुजरात के थे।

मौलाना अब्दुल कलाम आजाद

पश्च‍िम बंगाल के श‍िक्षक मौलाना अब्दुल कलाम आजाद को 1992 में भारत रत्न दिया गया।

राजीव गांधी

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 1991 में भारत रत्न दिया गया था।

जेआरडी टाटा

उद्योगपति जेआरडी टाटा को 1992 में भारत रत्न दिया गया।

सत्यजीत रे

पश्च‍िम बंगाल के फिल्म निदेशक सत्यजीत रे को 1992 में भारत रत्न दिया गया।

एपीजे अब्दुल कलाम

वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को 1997 में भारत रत्न दिया गया।

गुलजारीलाल नंदा

स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा को 1997 में भारत रत्न दिया गया।

एमएस सुब्बालक्ष्मी

तमिलनाडु की क्लासिकल सिंगर यानी शास्त्रीय गाय‍िका एमएस सुब्बालक्ष्मी को 1998 में भारत रत्न दिया गया।

अरुणा आसफ अली

पश्च‍िम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसफ अली को 1997 में भारत रत्न दिया गया।

चिदंबरम सुब्रमण्यम

स्वतंत्रता सेनानी एवं हरित क्रांति के नायक चिदंबरम सुब्रमण्यम को 1998 में भारत रत्न दिया गया। ये तमिलनाडु के थे।

जय प्रकाश नारायण

सामाजिक परिवर्तक जय प्रकाश नारायण को 1998 में भारत रत्न दिया गया। ये उत्तर प्रदेश के थे।

रवि शंकर

पश्चिम बंगाल के शास्त्रीय संगीत में सितार वादक रवि शंकर बी को 1999 में भारत रत्न दिया गया।

अमर्त्य सेन

पश्चिम बंगाल के अर्थशास्त्री एवं नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को 1999 में भारत रत्न दिया गया।

गोपीनाथ बोरोडोलोई

असम के स्वतंत्रता संगाम सेनानी गोपीनाथ बोरडोलोई को 1999 में भारत रत्न दिया गया।

लता मंगेशकर

गाय‍िका लता मंगेश्कर को 2001 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये महाराष्ट्र की हैं।

बिस्मिल्लाह खान

शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को 2001 में भारत रत्न दिया गया।

भीमसेन जोशी

कर्नाटक के शास्त्रीय गायक भीमसेन जोशी को 2009 में भारत रत्न दिया गया।

प्रो सीएनआर राव

कर्नाटक के वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को 2014 में भारत रत्न दिया गया।

सचिन तेंदुलकर-

सचिन पहले ख‍िलाड़ी हैं, जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है। सचिन तेंदुलकर को 2014 में भारत रत्न दिया गया। सचिन महाराष्ट्र के हैं।

मदन मोहन मालवीय

मदन मोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। वर्ष 1924 से वर्ष 1946 तक, वह हिंदुस्तान टाइम्स के अध्यक्ष भी रहे।
वर्ष 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी वर्ष 1996 से 1998 और वर्ष 1999 से वर्ष 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 1977 से वर्ष 1979 तक, वह विदेशमंत्री रहे। वर्ष 1994 में अटल बिहारी वाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ संसदीय पुरस्कार से नवाजा गया था। वर्ष 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Reference :https://www.indiaolddays.com/


Related Articles

error: Content is protected !!