दिवसनवम्बरसम सामयिकी

26 नवम्बर : संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है

संविधान दिवस(Constitution Day) हर वर्ष , 26 नवम्बर को मनाया जाता है।

भारत सरकार ने सबसे पहले भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर 26 नवम्बर 2015 से संविधान दिवस मनाया जाना प्रारंभ किया।

भारतीय संविधान क्या है

भारतीय संविधान किसने लिखा ?

भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था और 26 जनवरी 1950 को संविधान को लागू किया गया था। संविधान सभा की निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकर थे।संविधान सभा द्वारा संविधान को बनाने में लगभग 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

जब भारत के संविधान को अपनाया गया था। तब भारत के नागरिकों ने शांति, शिष्टता और प्रगति के साथ एक नए संवैधानिक, वैज्ञानिक, स्वराज्य और आधुनिक भारत में प्रवेश किया था। भारत का संविधान पूरी दुनिया में बहुत अनोखा है।

भारतीय संविधान की विशेषताओं निम्नलिखित हैं:

संविधानकेस्रोत–  भारतीय संविधान ने विभिन्न देशों से प्रावधान उधार लिए हैं और देश की उपयुक्तता और जरुरतों के लिहाज से उसमें संशोधन किया है। भारत के संविधान का संरचनात्मक भाग भारत सरकार अधिनियम, 1935 से लिया गया है। सरकार की संसदीय प्रणाली और कानून के नियम जैसे प्रावधान यूनाइटेड किंग्डम से लिए गए हैं।

  • लिखित, निर्मित एवं विश्व का विशालतम संविधान।
  • प्रभुत्वसंपन्न, लोकतंत्रात्मक, पंथनिरपेक्ष, समाजवादी गणराज्य की स्थापना।
  • संसदीय सरकार की स्थापना।
  • मूल अधिकारों का समावेश।
  • राज्य के लिए नीति-निर्देशक तत्वों का समावेश।संविधान के भाग IV (अनुच्छेद 36 से 50) में
  • लचीलेपन तथा कठोरता का आश्चर्यजनक मेल।
  • केन्द्र की ओर उन्मुखता।
  • वयस्क मताधिकार का प्रावधान।
  • स्वतंत्र न्यायपालिका की स्थापना।
  • एकल नगरिकता का प्रावधान।
  • पंथनिरपेक्ष राज्य की स्थापना।
  • नागरिकों के लिए मूल कर्त्तव्यों का समावेश। इन्हें 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) द्वारा संविधान में शामिल किया गया है। इस उद्देश्य के लिए, एक नया हिस्सा, भाग IV– ए बनाया गया और अनुच्छेद 51– ए के तहत दस कर्तव्य शामिल किए गए। यह प्रावधान नागरिकों को इस बात की याद दिलाता है कि अधिकारों का उपयोग करने के दौरान उन्हें अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए।
  • कल्याणकारी राज्य की स्थापना का उद्देश्य।

भारतीय संविधान से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन 9 दिसंबर, 1946 को सुबह 11 बजे शुरु हुआ।
  • व्यावहारिक रूप से आजाद भारत का इतिहासर इसी ऐतिहासिक तारीख से माना जाता है।
  • 9 दिसंबर, 1946 को संविधान सभा की प्रथम बैठक में सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थायी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।…अधिक जानकारी

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!