दिवसजनवरी

28 जनवरी : लाला लाजपत राय जयंती

लाला लाजपत राय जयंती (lala lajpat rai jayanti) भारतवर्ष में हर वर्ष 28 जनवरी को मनाई जाती है। लाला लाजपतराय का जन्म 28 जनवरी 1865ई. को हुआ था। इन्हें पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है।

शहीद दिवस क्यों तथा कब-कब मनाया जाता है

इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे।

लाला लाजपतराय द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गयी भूमिका

  • लाला लाजपत राय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों में से एक थे।
  • 1928 में इन्होंने साइमन कमीशन के विरुद्ध एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इस दौरान अंग्रेजों ने लाठी-चार्ज कर दिया था, जिसमें वे बुरी तरह से घायल हो गए।उस समय इन्होंने कहा था: “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी।”  इस घटना के कुछ दिन बाद 17 नवंबर 1928 को इनकी मृत्यु हो गई।

साइमन कमीशन को भारत से वापस क्यों जाना पङा

लाला जी की मृत्यु से सारा देश उत्तेजित हो उठा और चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य क्रांतिकारियों ने लालाजी पर जानलेवा लाठीचार्ज का बदला लेने का निर्णय किया। और 17 दिसम्बर 1928 को ब्रिटिश पुलिस के अफसर सांडर्स को गोली से उड़ा दिया। लालाजी की मौत के बदले सांडर्स की हत्या के मामले में ही राजगुरु, सुखदेव और भगतसिंह को फाँसी की सजा सुनाई गई।

Related Articles

error: Content is protected !!