प्राचीन भारतइतिहासवैदिक काल
हिन्दू धर्म के16 संस्कार
उत्तर वैदिक काल के 16 संस्कार-
इस काल में एक गृहस्थ को 16 संस्कारों का पालन करना पङता था।
- गर्भाधान– यह संस्कार जन्म से पूर्व किया जाता था।
- पुंसवन– यह संस्कार भी जन्म से पहले ही किया जाता था।
- सीमंतोन्नयन– यह भी जन्म से पहले किया जाता था तथा गर्भ की रक्षा के लिये विष्णु की प्रार्थना की जाती थी।
- जातकर्म– गर्भ नाल काटी जाती है तथा पिता शहद व गुङ चटाता है।
- नामकर्ण-नाम रखा जाता है।
- निष्कर्मण– 4 सप्ताह के बाद घर से बाहर तथा सूर्य के दर्शन।
- अन्नप्राशन– प्रथम बार अन्न खिलाना।
- चूङाकर्म– मुंडन किया जाता था।
- कर्णवेध– कानों में छिद्र , ब्राह्मणों के लिये आवश्यक होता था।
- वद्यारंभ-घर में ही माता-पिता के संरक्षण में विद्या की शुरुआत ।
- उपनयन– जनेऊ धारण करना। ब्राह्मण , क्षत्रिय, वैश्य (स्रीयों को नहीं) ब्रह्मचर्य आश्रम की शुरुआत इस संस्कार के बाद हुई थी।
- वेदाध्ययन– गुरु के समीप वेदों का अध्ययन । बालक की औपचिरिक शिक्षा शुरु होती थी।
- केशांत / गोदान-16-17 वर्ष में आयोजित जब पहली बार दाढी-मूछ आती थी तो गुरु के आश्रम में ही इनको साफ किया जाता था। (सफाई के प्रति जागरुकता)
- समावर्तन– शिक्षा पूरी होने के बाद आयोजित गुरु को दान दिया जाता था। इस संस्कार के बाद ब्रह्मचर्य आश्रम की समाप्ति । औपचारिक शिक्षा समाप्त । सनातक उपाधिकरण (ज्ञान रुपि सागर में स्नान)
- विवाह– 8 प्रकार के विवाह गृहस्थ आश्रम की शुरुआत इस संस्कार से प्रारंभ।
- अंतेष्टि– मरने के बाद अंतिम संस्कार ।