प्राचीन भारतइतिहास

यूथीडेमस कौन था

रोमन लेखक पोलिबियस के विवरण से पता चलता है, कि यूथीडेमस की राजधानी बेक्ट्रा अथवा जेरियस्पा को सेल्युकस वंशी अंतियोकस तृतीय ने घेर लिया। दो वर्ष के घेरे के बाद 206 ईसा पूर्व के लगभग दोनों में संधि हो गयी।

अंतियोकस ने यूथीडेमस को बैक्ट्रिया का राजा मान लिया तथा उसके पुत्र डेमेट्रियस के साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया।तत्पश्चात् अंतियोकस हिन्दूकुश पार कर काबुल के मार्ग से भारतीयों के शासक सोफेगसेनस के राज्य में पहुँचा। भारतीय नरेश ने उसकी अधीनता स्वीकार की तथा उसे युद्ध के लिए 500 हाथी उपहार में दिये।

इसके बाद अंतियोकस सीरिया लौट गया। संभवतः यह भारतीय नरेश अशोक का कोई उत्तराधिकारी था।

यूथीडेमस का साम्राज्य हिन्दूकुश तक ही सीमित था। किसी भी लेखक ने यवनों की भारतीय विजय के प्रसंग में उसका नामोल्लेख नहीं किया है। वस्तुतः इंडो-यूनानियों की भारतीय विजय का इतिहास यूथीडेमस के शक्तिशाली पुत्र डेमेट्रियस के समय से ही प्रारंभ होता है।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!