एकीकृत जर्मनी साम्राज्य की स्थापना (Establishment of a unified German Empire)
18 जनवरी, 1871 ई. को बिस्मार्क ने वर्साय के शीशमहल में एक दरबार का आयोजन किया। दक्षिण जर्मनी के चारों राज्य पूर्व में ही जर्मनी संघ में सम्मिलित हो गए थे। इस भव्य दरबार में विलियम प्रथम को एकीकृत जर्मनी का सम्राट घोषित कर बिस्मार्क द्वारा राज्याभिषेक किया गया। बर्लिन इस एकीकृत जर्मनी की राजधानी तथा बिस्मार्क जर्मनी का चांसलर घोषित किया गया।

