इतिहासप्राचीन भारत

आल्टामीरा गुफा के चित्र

आल्टामीरा गुफा के चित्र (Pictures of Altamira Cave)

आल्टामीरा स्पेन में स्थित एक गुफा स्थल है। आल्टामीरा की गुफा की छत पर बनी चित्रकारियों की ओर मार्सिलीनो सैंज दि सउतुओला का ध्यान उसकी बेटी मारिया द्वारा नवंबर 1879 में दिलाया गया था। मार्सिलीनो एक स्थानीय भूस्वामी तथा शौकीन पुरातत्त्वविद थे और उनकी नन्हीं सी लङकी गुफा में इधर-उधर दौङ और खेल रही थी जबकि उसके पिता गुफा के फर्श की खुदाई कर रहे थे।

यह ऊपरी पुरातन गुफा है जिसमें पुरुषों के हाथों और जंगली जानवरों के चित्र बनाए गए हैं।

अजंता की गुफाएँ कहाँ स्थित हैं
अजंता की चित्रकला की विशेषताएँ

अचानक मारिया की नजर छत पर बनी चित्रकारियों पर पङी, वह तुरंत चिल्ला उठी पापा देखो, बैल। एक बार तो उसके पिता ने बेटी की बात को हँसी में उङा दिया। पर तुरंत ही उन्हें यह अहसास हुआ कि छत पर सचमुच कुछ चित्रकारियाँ बनी हुई हैं, जिनमें रंग की बजाय किसी प्रकार की लेई (पेस्ट) का इस्तेमाल किया गया है।

फिर तो उसका मन उमंग से इतना भर उठा कि वह हतप्रभ हो गए और अगले ही वर्ष उन्होंने एक पुस्तिका प्रकाशित की लेकिन लगभग दो दशकों तक उनकी खोज के निष्कर्षों को यूरोपीय पुरातत्वविदों ने इस आधार पर स्वीकार नहीं किया, कि ये चित्रकारियाँ इतनी ज्यादा अच्छी हैं कि ये उतनी प्राचीन नहीं हो सकती।

Related Articles

error: Content is protected !!