प्राचीन भारतप्रमुख स्थल
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल बेसनगर(विदिशा)
मध्य प्रदेश का विदिशा जिला प्राचीन बेसनगर था। बौद्ध साहित्य में इसे ‘बेस्सनगर’ कहा गया है। यहाँ से प्राचीन महत्व की अनेक वस्तुयें मिलती है। यहाँ अग्निमित्र शासन करता था। यहाँ के प्राचीन अवशेषों में हेलियोडोरस का गरूड़स्तम्भ उल्लेखनीय है।
वह यवननरेश अन्तियालकीड्स का राजदूत था तथा शुंगवंश के राजा भागभद्र के विदिशा स्थित दरबार में आया था। उसने भागवत धर्म ग्रहण किया तथा यहाँ गरूड़-स्तम्भ स्थापित किया। यह पाषाण-निर्मित स्तम्भ कला की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ब्राह्मण धर्म से सम्बन्धित यह पहला प्रस्तर स्मारक है। यह स्तम्भ मध्य देश में भागवत धर्म के लोकप्रिय होने का साथी है।
विदिशा नगर की गणना प्राचीन भारत के प्रसिद्ध नगरों में होती है। पुराणों में इसे तीर्थ कहा गया है। यह नगर पाटलिपुत्र से उज्जयिनी जाने वाले मार्ग पर स्थित था।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 2. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास, लेखक- वी.डी.महाजन
