इतिहासएरणगुप्त कालप्राचीन भारतमंदिर
एरण के विष्णु मंदिर का इतिहास
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एरण नामक स्थान पर गुप्त काल में विष्णु का एक मंदिर बना था, जो अब ध्वस्त हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह का द्वार तथा उसके सामने खङे दो स्तंभ आज अवशिष्ट हैं।

एरण से प्राप्त ध्वंसावशेषों में गुप्तकाल के भगवान विष्णु का मंदिर तथा उसके दोनों तरफ वराह तथा नृसिंह का मंदिर प्रमुख है। वराह की इतनी बड़ी प्रतिमा भारत में कहीं नहीं है। इसके मुख, पेट, पैर आदि समस्त अंगों में देव प्रतिमाएँ उत्कीर्ण की गई हैं। विष्णु मंदिर के सामने 47 फुट ऊँचा गरुड़-ध्वज खड़ा है। इन अवशेषों के समीप अनेकों अभिलेख भग्न शिलापट्टों के रूप में पड़े हैं।
YouTube Video
एरण से प्रमुख अभिलेख मिले हैं, जो निम्नलिखित हैं —
- शक शासक, श्रीधर वर्मन का अभिलेख
- गुप्त सम्राट, समुद्रगुप्त का अभिलेख
- गुप्त सम्राट, बुधगुप्त का अभिलेख
- हूण शासक, तोरमाण का अभिलेख
- गुप्त सम्राट, भानुगुप्त का समकालीन अभिलेख (गोपराज सती स्तंभ लेख)
Reference : https://www.indiaolddays.com