आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15 जनवरी, 2021
भाभा परमाणु शोध केन्द्र(BARC) मुम्बई ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के रिक्त 105 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर आवेदन करना होगा। वैज्ञानिक अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से युवा, प्रतिभावान छात्रों को फिजिकल, केमिकल और बाॅयोलाॅजिकल के क्षेत्रों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करना है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन जाकर आवेदन कर सकता है।
रिसर्च पदों का विवरण
फिजिकल सांइस, केमिकल सांइस और बाॅयोलाॅजिकल सांइस के विषयों में प्रतिभावान छात्रों को 105 पदों पर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करना है। अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करे।
योग्यता
- किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको से B.Sc और 55 प्रतिशत अंको के साथ M.Sc की योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन से प्राप्त करे।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के कैडिडेट्स की आयु 28 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
- ओबीसी वर्ग के कैडिडेट्स को नियमानुसार 3 साल की विशेष छूट मिलेगी।
- एसी/एसटी वर्ग के कैडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी।
- द्विव्यांग कैडिडेट्स को 10 साल की विशेष छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के कैडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रूपये देना होगा।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्ति और महिला उम्मीदवारों और संबंधित उम्मीदवारों के लिए छूट दी गई है।
सैलेरी
- चयनित उम्मीदवारों को 31,000 रूपये प्रति माह दिए जायेगें।
चयन प्रक्रिया
- कैडिडेट्स का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। उम्मीदवारों की पहली स्क्रीनिंग उनके पहले के एकेडमिक रिकाॅर्ड के आधार पर होगी।
आवेदन कैसे करे
- अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.barc.gov.in पर जाये।
- ऑफिशियली नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे।
सरकारी नौकरी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे www.indiaolddays.com/exams/