सिविल सेवा परीक्षा(CSE) में आईपीएस के पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

केन्द्र सरकार ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा(CSE)-2020 के तहत भारतीय पुलिस सेवा भर्ती(IPS) की संख्या में बढ़ोत्तरी किया है। पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब 2021 में 200 आईपीएस अधिकारियों की भर्ती की जायेगी।

आईपीएस (IPS) ऑफिसर कैसे बनें

सिविल सेवाओं में सबसे प्रतिष्ठित पदों में से एक आईपीएस (IPS) का पद है, यह आईएएस (IAS) के बाद आता है । भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) भारत की मुख्य तीन नागरिक सेवाओं में से एक है। इस पद की स्थापना वर्ष 1948 में की गयी थी।