सिविल सेवा परीक्षा(CSE) में आईपीएस के पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी

अब आईपीएस के पदों पर 150 की बजाय 200 पदों पर होगी नियुक्ति

केन्द्र सरकार ने यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा(CSE)-2020 के तहत भारतीय पुलिस सेवा भर्ती(IPS) की संख्या में बढ़ोत्तरी किया है। पदों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी के बाद अब 2021 में 200 आईपीएस अधिकारियों की भर्ती की जायेगी। अभी तक भर्ती की यह संख्या कुल 150 थी। इस बारे में केन्द्र सरकार में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक लिखित जवाब के जरिए जानकारी दी।

आईएएस अधिकारी कैसे बने

केंन्द्रीय मंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

लोकसभा में दिए लिखित जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि बसवान समिति की सिफारिशों के और समक्ष प्राधिकारी की मंजूरी के साथ हर साल CSE-2018 के बाद 180 आईएएस अधिकारियों की भर्ती की जाती है, जबकि आईपीएस अधिकारियों के मामले में यह संख्या 150 थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर CSE-2020 के बाद 200 तक बढ़ा दिया गया है।

आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर भर्ती के लिए होती है परीक्षा

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) हर साल आईएएस, आईपीएस और अन्य संबद्ध सेवाओं में खाली पदों को भरने के लिए सिविल सेवा परीक्षा(CSE) का आयोजन करता है। यह परीक्षा प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू तीन राउंड में आयोजित होती है। तीनों राउंड मे सफल होने वाले कैंडिडेट्स को इन पदों पर नियुक्ति दी जाती है।

यूपीएससी(UPSC) परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे