यह क्लब जैकोबिन क्लब से भी अधिक उग्र और जनवादी था। इसके सदस्य समाज की निम्न श्रेणियों के सदस्य थे। यह क्लब गणतंत्रीय विचारों का केन्द्र बन गया था। इसकी शक्ति का आधार पेरिस का मजदूर वर्ग था और यह पेरिस तक ही सीमित था। इस क्लब का प्रसिद्ध नेता दांतो नामक वकील था। यह क्लब भी विधानसभा पर अपना दबाव डालने के लिये अलग-अलग प्रकार के हथकंडों का सहारा लेता था।

1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा