मध्यकालीन भारतइतिहासगुलाम वंशदिल्ली सल्तनत
कैकुबाद और क्यूमर्स
अन्य संबंधित लेख
- जैन धर्म : महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
- सिंधु घाटी सभ्यता- प्रश्न एवं उत्तर भाग:5
- महाजनपद काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
- बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर
- ऋग्वैदिक एवं उत्तर वैदिक काल : महत्वपूर्ण प्रश्न तथा उत्तर

कैकुबाद अथवा ‘कैकोबाद’ (1287-1290 ई.) को 17-18 वर्ष की अवस्था में दिल्ली की गद्दी पर बैठाया गया था। वह सुल्तान बलबन का पोता और उसके सबसे पुत्र बुगरा ख़ाँ का लड़का था। कैकूबाद के पूर्व बलबन ने अपनी मृत्यु के पूर्व कैख़ुसरो को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। लेकिन दिल्ली के कोतवाल फखरुद्दीन मुहम्मद ने बलबन की मृत्यु के बाद कूटनीति के द्वारा कैखुसरो को मुल्तान की सूबेदारी देकर कैकुबाद को दिल्ली की राजगद्दी पर बैठा दिया।
- फखरुद्दीन के दामाद निजामुद्दीन ने अपने कुचक्र के द्वारा सुल्तान को भोग विलास में लिप्त कर स्वयं सुल्तान के सम्पूर्ण अधिकारों को ‘नाइब’ बन कर प्राप्त कर लिया।
- निजामुद्दीन के प्रभाव से मुक्त होने के बाद कैकुबाद ने उसे जहर देकर मरवा दिया।
- कैकुबाद ने गैर तुर्क सरदार जलालुद्दीन खिलजी को अपना सेनापति बनाया, जिसका तुर्क सरदारों पर बुरा प्रभाव पड़ा।
- मंगोलों ने तामर ख़ाँ के नेतृत्व में समाना पर आक्रमण किया, हालाँकि कैकुबाद की सेना द्वारा उन्हें वापस खदेड़ दिया गया।
- अफ़्रीकी यात्री इब्नबतूता ने कैकुबाद के समय में यात्रा की थी, उसने सुल्तान के शासन काल को ‘एक बड़ा समारोह’ की संज्ञा दी।
- तुर्क सरदार बदला लेने की बात को सोच ही रहे थे कि, कैकुबाद को लकवा मार गया।
- लकवे का रोगी बन जाने के कारण कैकुबाद प्रशासन के कार्यों में अक्षम हो गया।
- कैकुबाद को लकवा मार जाने के कारण वह प्रशासन के कार्यों में पूरी तरह से अक्षम हो चुका था।
- प्रशासन के कार्यों में उसे अक्षम देखकर तुर्क सरदारों ने उसके तीन वर्षीय पुत्र शम्सुद्दीन क्यूमर्स को सुल्तान घोषित कर दिया।
- कालान्तर में जलालुद्दीन फ़िरोज ख़िलजी ने उचित अवसर देखकर शम्सुद्दीन का वध कर दिया।
- शम्सुद्दीन की हत्या के बाद जलालुद्दीन फ़िरोज ख़िलजी ने दिल्ली के तख्त पर स्वंय अधिकार कर लिया।
- इस प्रकार से बाद में दिल्ली की राजगद्दी पर खिलजी वंश की स्थापना हुई।
Reference : https://www.indiaolddays.com/