आधुनिक भारतइतिहास

अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास

अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम

अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम (America’s War of Independence)

18 वीं शताब्दी की अत्यन्त महत्त्वपूर्ण घटना अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम संपूर्ण विश्व को प्रभावित करने वाली सबसे महत्त्वपूर्ण घटना मानी जाती है। अमेरिका के स्वातंत्र्य संघर्ष के स्वरूप पर विचार करने पर यह तथ्य सामने आता है कि, यह संग्राम किसी सामंतीय व्यवस्था के विरुद्ध या निर्धनता एवं आर्थिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष नहीं था। वस्तुतः यह संघर्ष मानव की स्वाभाविक स्वतंत्रता जैसे प्राकृतिक अधिकार के लिये लङा गया था।

ब्रिटिश शासन नीति को अपनी स्वतंत्रता पर कुठाराघात मानकर अमेरिका के लोग संगठित हुए और एक महाशक्ति ग्रेट ब्रिटेन के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करते हुए सफलता प्राप्त की। आज संयुक्तराज्य अमेरिका संपूर्ण विश्व में महाशक्ति है।

प्रारंभिक इतिहास

कोलंबस 1492 ई. में प्रशांत महासागर पार कर अमेरिका तट पर पहुँचा,लेकिन वह इसे एशिया का समुद्री तट समझता रहा। एमेरिगो वेस्पूची 1501 ई. में पुनः अमेरिकी तट पर पहुंचा। उसी के नाम पर इस प्रदेश का नाम अमेरिका हो गया। 1600 ई. में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना के तुरंत बाद 1607 ई. में जेम्सटाउन में प्रथम अंग्रेजी बस्ती स्थापित हुई। 17 वीं शताब्दी के अंत तक फ्रेन्च, स्पेनिश, डच एवं पुर्तगाली बस्तियां भी स्थापित हुई। अंग्रेज बहुसंख्यक थे। अमेरिका की खोज किसने की थी?

1775 ई. तक अमेरिका में 13 उपनिवेश स्थापित हो चुके थे। ये थे – न्यू हेम्प शायर, मेसाचुसेट्स, रोड आयरलैण्ड, न्यूयार्क, न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, पेन्सिलवेनिया, मेरीलैण्ड, वर्जीनिया, डेलावेयर, जार्जिया, उत्तरी केरोलिना व दक्षिणी केरोलिना आदि। यूरोप से अमेरिका की 5000 कि.मी. की समुद्री यात्रा, अत्यधिक असुरक्षित, कष्टप्रद, प्राकृतिक प्रकोप व बीमारियों से युक्त संघर्षों से परिपूर्ण थी। अमेरिका पहंचकर वन्य भूमि को कृषि अनुकूल बनाना और स्थानीय निवासी रेड इंडियनों से संघर्ष करना भी बहुत कष्टप्रद था, फिर भी यूरोप के अधिसंख्य लोग अमेरिका में आकर निवास करने लगे। इस हेतु अनेक कारण उत्तरदायी थे।

डा. बी. पी. सक्सेना ने चार प्रमुख कारण बताये हैं-

  1. यूरोप में हो रहे निरंतर युद्धों से मुक्ति
  2. गरीब व दास युद्ध में लङने हेतु बेच दिये जाते थे, वे भी इससे मुक्ति हेतु अमेरिका जाने लगे।
  3. जीविकोपार्जन प्राप्ति के अवसरों की तलाश
  4. चर्च व धार्मिक उपद्रवों से त्रस्त यूरोप के लोग स्वतंत्र व नियंत्रण मुक्त होकर ईश्वर आराधना हेतु शांति के वातावरण की तलाश में अमेरिका आये। यूरोप में जनसंख्या वृद्धि, यूरोप के देशों में कैदियों को जेल में रहने अथवा अमेरिका जाने का विकल्प, स्टुअर्ट वंश के समर्थक चार्ल्स प्रथम के समय गृहयुद्ध में पराजित होने पर अमेरिका चले गए आदि अन्य कारणों से भी यूरोप के लोग अमेरिका गए।

यूरोप के भिन्न-भिन्न प्रदेशों के निवासी और विभिन्न व्यवसाय तथा शासन पद्धति से संबंधित लोगों ने अमेरिका में एक मिश्रित संस्कृति का विकास हुआ। उन्हें स्थायित्व हेतु अमेरिका में व्यापक संघर्ष करना पङा अतः सह-अस्तित्व की समान भावना विकसित हुई, जिसने अमेरिका में यूरोपियनों की एक विशिष्ट पहचान बनाई। शिक्षा के क्षेत्र में क्वेकर संप्रदाय के लोगों ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

17 वीं शताब्दी के अंत तक अनेक शिक्षण संस्थाएं स्थापित हुई। केम्ब्रिज नगर में छापेखाने के आने के बाद साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में भारी विकास हुआ। बोस्टन में प्रथम समाचार पत्र 1704 ई. में प्रकाशित हुआ। अमेरिका में इंग्लैण्ड के लोगों की बहुलता के कारण नहां के स्थानीय स्वशासन पर ब्रिटिश शासन प्रणाली का प्रभाव स्थापित हुआ। जन प्रतिनिधि शासन चलाते थे। प्रारंभिक वर्षों में ब्रिटिश सरकार का हस्तक्षेप नगण्य था। स्वच्छंद जीवन यापन एवं स्वायत्त शासन की भावना का पर्याप्त विकास हो चुका था।

सप्तवर्षीय युद्ध (1756-1763ई.) के बाद ब्रिटिश सरकार ने अमेरिकी उपनिवेशों में व्यापारिक प्रतिबंध एवं कर लगाने की नीति अपनाई। स्वच्छंदता एवं स्वतंत्रता के प्रति पूर्णतः जागरुक अमेरिकी लोग इसे सहन नहीं कर पा रहे थे। आंतरिक भागों के मूल अमेरिकी निवासियों एवं सुमद्रतटीय यूरोपियनों में निर्धनता व समृद्धता का संघर्ष जारी था, राजनीति में कन्ट्रीपार्टी और जेंटलमेन पार्टी सक्रिय थी और दोनों में स्वतंत्रता संघर्ष में परस्पर सहयोग कर रही थी।

अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम के कारण

  • इंग्लैण्ड के प्रति प्रेम व सद्भावना का अभाव
  • सैद्धांतिक मतभेद
  • उपनिवेशों के प्रति कठोर ब्रिटिश नीति
  • इंग्लैण्ड के वाणिज्यवादी कानून
  • शुगर एक्ट (1764 ई.)
  • स्टाम्प कानून (1765 ई.)
  • करेन्सी कानून (1765 ई.)
  • क्वाटरिंग कानून (1765ई.)
  • टाऊनशैड द्वारा करों की पुनरावृत्ति (1767 ई.)
  • बोस्टन हत्याकांड (1770ई.)
  • बौद्धिक चेतना का विकास
  • सप्तवर्षीय युद्ध (1756-63ई.)
  • बोस्टन टी पार्टी (1773ई.)
  • लार्ड नार्थब्रुक के दमनात्मक कानून (1774ई.)
  • अमेरिकावासियों के साथ हीनता का व्यवहार
  • प्रथम महाद्वीपीय कांग्रे अधिवेशन (1774ई.)

Related Articles

error: Content is protected !!