इतिहासअमेरिका की क्रांतिविश्व का इतिहास

अमेरिका की खोज किसने की थी

अमेरिका की खोज किसने की थी

विकसित देशों की श्रेणी में अमेरिका का नाम सबसे पहले आता है। इस देश की जनसंख्या चीन और भारत के बाद सबसे ज्यादा है। कई प्रतियोगिता परीक्षाओं में अमेरिका की खोज से संबंधित प्रश्न आता है। जिसका उत्तर निम्नलिखित है –

अमेरिका की खोज एक आकस्मिक घटना थी। 1492 ई. में क्रिस्टोफर कोलंबस स्पेन से एशिया का जलमार्ग ढूँढने निकला था, परंतु वह नए संसार के पश्चिमी दीप-समूह में पहुँच गया। उस समय न तो कोलम्बस और न उसके समकालीन ही यह जानते थे, कि पश्चिम की ओर से एशिया जाने में उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका बीच में पङते हैं।

अमेरिका की खोज करने और उसका पता देने का श्रेय कोलम्बस को है, पर अमेरिका का नाम अमेरिगो वेस्पुची नामक इटालियन के नाम पर पङा। उसने 1501 ई. में ब्राजील तक की यात्रा की थी। वापस आने पर उसने अपनी यात्राओं का इतना विस्तार से वर्णन किया कि उसका नाम कोलंबस से भी अधिक प्रसिद्ध हो गया और विद्वान लोगों ने इस अज्ञात क्षेत्र को अमेरिका के नाम से पुकारना शुरू कर दिया।

अमेरिका में अपना राजनीतिक प्रभुत्व जमाने में स्पेन सबसे आगे था। उन दिनों दक्षिण अमेरिका के ऊपरी क्षेत्र में दो सभ्य जातियाँ – एजटिक और इन्का निवास करती थी। एजटिक लोगों का राज्य था, मैक्सिको और इन्का लोगों का राज्य पीरू (पेरू) था। 1521 ई. में स्पेन ने मैक्सिको को जीत लिया।

और 1533 ई. में पीरू को जीता। उत्तरी अमेरिका में भी स्पेन वालों ने बस्तियाँ बसाने का प्रयास किया था, परंतु इस कार्य में उन्हें अधिक सफलता नहीं मिल पाई। आज जिसे हम संयुक्त राज्य अमेरिका कहते हैं, उसकी पहली स्थायी बस्ती 1556 ई. में सेंट आगस्टाइन ने बसाई थी। और उसका नाम फ्लोरिडा रखा गया। यहाँ स्पेन वालों ने एक शक्तिशाली दुर्ग भी बनवाया।

उन्हीं दिनों इंग्लैण्ड, फ्रांस, हालैण्ड, स्वीडन और पुर्तगाल भी नए संसार में अधिकाधिक रुचि लेने लगे थे। इटली निवासी जॉन कैबट ने इंग्लैण्ड की तरफ से लेब्रेडोर और न्यूफाण्डलैण्ड की खोज की। उसकी इस यात्रा से इंग्लैण्ड को उत्तरी अमेरिका के महाद्वीप पर अपना अधिकार जमाने का आधार मिल गया।

1524 ई. में वेराजानो फ्रांस का झंडा लेकर उत्तरी तट पर जा पहुँचा और कैरोलाइना से न्यू फाउण्डलैण्ड तक गया। एक अन्य फ्रांसीसी जेक कार्टी ने लारेन्स नदी के रास्ते कनाडा में स्थित माण्ट्रियल तक के प्रदेश ढूँढे। अमेरिका से आने वाले धन-धान्य से स्पेन काफी समृद्ध होने लगा था। स्पेन के शत्रु इंग्लैण्ड को उसकी समृद्धि से जलन होने लगी।

और इंग्लैण्ड की महारानी एलिजाबेथ का समर्थन पाकर अंग्रेज समुद्री डाकुओं ने स्पेनी जहाजों को लूटना शुरू कर दिया। परिणामस्वरूप स्पेन और इंग्लैण्ड में भयंकर जलयुद्ध लङा गया। जिसमें इंग्लैण्ड विजयी रहा। इस पराजय के बाद स्पेन उत्तरी अमेरिका के तट के आधिपत्य के लिये अँग्रेजों के मुकाबले में खङा न हो सका।

1578 ई. में रानी एलिजाबेथ ने अपने अनुभवी सरदार हम्फरी गिलबर्ट को आदेश दिया कि, वह दूर-दूर तक के उन सभी प्रदेशों को बसाकर अपने अधिकार में कर ले, जो अभी तक किसी ईसाई राजा के अधीन नहीं हैं। गिलबर्ट का साहसिक अभियान न्यू फाउण्डलैण्ड तक गया, परंतु उसका यह अभियान असफल रहा और वापसी में गिलबर्ट की भी मृत्यु हो गयी।

इस घटना के छः वर्ष बाद एलिजाबेथ ने सर वाल्टर रैले को उत्तर में सेंट लारेन्स नदी और दक्षिण में फ्लोरिडा के बीच के प्रदेश में अंग्रेज बस्ती बसाने की अनुमति दी। इस क्षेत्र का नाम वर्जीनिया रखा गया।1585 से 1587 के मध्य अंग्रेजों ने उत्तरी कैरोलाइना के तट पर बस्ती बसाने का असफल प्रयास किया।

1606 ई. में इंग्लैण्ड के राजा जेम्स प्रथम ने लंदन और प्लीमथ की कंपनियों को यह अनुमति दी की वे कुछ निश्चित प्रदेशों में उपनिवेश बसाएँ और लाभ के लिये व्यापार करें। लंदन कंपनी को जो क्षेत्र दिया गया था, वह आज के न्यूयार्क नगर से लेकर दक्षिण में कैरोलाइना तक फैला हुआ था। प्लीमथ कंपनी को आज के उत्तरी न्यू इंग्लैण्ड और न्यूयार्क राज्य में पोटोमेक नदी के बीच का क्षेत्र दिया गया था।

1607 ई. में कप्तान क्रिस्टोफर न्यू पोर्ट के नेतृत्व में 120 अंग्रेजों ने वर्जीनिया क्षेत्र के जेम्स नदी के किनारे जेम्स टाउन नामक बस्ती की स्थापना की। यह संयुक्त राज्य अमेरिका में अंग्रेजों की पहली स्थायी बस्ती थी, जो कि लंदन की कंपनी के द्वारा स्थापित की गयी थी। यद्यपि इस पहली बस्ती के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पङा और कुछ ही दिनों में उनमें से तीन – चौथाई लोग मर भी गये, परंतु तंबाकू की व्यापारिक संभावनाओं ने शेष लोगों को जमे रहने की प्रेरणा दी।

Related Articles

error: Content is protected !!