इतिहासचोलदक्षिण भारतप्राचीन भारत

चोल शासक आदित्य प्रथम

आदित्य प्रथम विजयालिय का पुत्र तथा उत्तराधिकारी था। प्रारंभ में आदित्य प्रथम पल्लव नरेश अपराजित का सामंत था तथा उसने श्रीपुरबियम के युद्ध में अपने स्वामी को पाण्ड्यों के विरुद्ध सहायता प्रदान की थी। इस युद्ध में पाण्ड्यों की शक्ति नष्ट हो गयी परंतु अपराजित अपनी विजयों का उपभोग नहीं कर सका। आदित्य प्रथम ने उसकी हत्या कर दी तथा तोण्डमंडलम् को जीतकर अपने राज्य में मिला लिया। इसके बाद उसने पाण्ड्यों से कोंगू प्रदेश छीन लिया तथा पश्चिमी गंङ्गों को अपनी अधीनता में रहने के लिये बाध्य किया। उसने अपने पुत्र परान्तक का विवाह चेर वंश की राजकुमारी के साथ किया।

आदित्य ने कावेरी नदी के दोनों किनारों पर शैव मंदिर बनवाये थे।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!