इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल बराबर गुफा

बिहार के गया जिले में बेला स्टेशन से आठ मील पूरब की ओर बराबर नामक पहाड़ी है। यहाँ से मौर्यकाल की बनी हुई सात गुफायें प्राप्त हुई हैं। तीन में अशोक के लेख अंकित है । इन्हें अशोक ने आजीवक सम्प्रदाय के भिक्षुओं के निवास के लिए बनवाया था।

अशोक के गुफा अभिलेख

अशोक के पौत्र दशरथ के लेख भी इन गुफाओं में खुदे हुए हैं। उसने भी यहाँ गुहा-विहार प्रसिद्ध है। दशरथ की गुफाओं में ‘लोमशऋषि गुफा’ तथा ‘गोपिकागुफा’ उल्लेखनीय है। इसमें मौर्य युगीन गुहा-स्थापत्य की सभी विशेषतायें प्राप्त हो जाती है।

Related Articles

error: Content is protected !!