गुप्त कालइतिहासप्राचीन भारत

गुप्तों की ग्राम शासन व्यवस्था कैसी थी

हमनें गुप्तों की प्रांतीय शासन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की उसके बाद अब हम गुप्त काल की ग्राम शासन व्यवस्था के बारे में जानेंगे।

ग्राम शासन की सबसे छोटी इकाई होती थी। जिसका प्रशासन ग्रामसभा द्वारा चलाया जाता था। ग्रामसभा को मध्य भारत में पंचमंडली तथा बिहार में ग्राम जनपद कहा जाता था।

ग्रामसभा के कार्य-

  • ग्रामसभा सरकार के सभी कार्यों को करती थी,
  • वह ग्राम की सुरक्षा की व्यवस्था करती,
  • निर्माण-कार्य करती तथा ,
  • राजस्व एकत्रित कर राजकीय कोष में जमा करती थी।

YouTube Video

दामोदरपुर से प्राप्त तीसरे ताम्रपत्र में ग्रामसभा के कुछ पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार मिलते हैं-

  • महत्तर,
  • अष्टकुलाधिकारी,
  • ग्रामिक,
  • कुटुम्बिन।

इन अधिकारियों के निर्वाचन की विधि एवं कार्यों के विषय में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं होती।

Reference : https://www.indiaolddays.com

Related Articles

error: Content is protected !!