इतिहासप्राचीन भारत

हिन्दू राज्य : बर्मा तथा स्याम(थाईलैंड)

बर्मा तथा स्याम में भारतीय संस्कृति का प्रवेश अतिप्राचीन काल में ही हो चुका था। बर्मा की प्राचीन जातियाँ मोन् (तैलंग), प्युस आदि थी। सातवीं शती में द्वारावती यहाँ का प्रमुख हिन्दू राज्य था। यहाँ से स्याम तथा पश्चिमी लाओस में भारतीय संस्कृति का प्रसार हुआ। बर्मा के शासकों में अनिरुद्ध (1044-1077ई.) का नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध है। उसने समस्त बर्मा में राजनीतिक एकता की स्थापना की तथा उसने एक भारतीय राजकुमारी के साथ विवाह किया था। अनिरुद्ध बौद्ध मतानुयायी था तथा उसने अनेक पगोडा एवं मठों का निर्माण करवाया। उसने बर्मा की बर्बर जातियों में उच्चतर संस्कृति का प्रचार किया। उनकी राजधानी पेगन (अरिमर्दनपुर)में थी। उसके उत्तराधिकारियों में क्यानजित्थ प्रसिद्ध है, जिसने अरिमर्दनपुर नामक स्थान में प्रसिद्ध आनंद-मंदिर का निर्माण करवाया था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!