मजूमदार के शब्दों में भारतीय संस्कृति के सुदूरपूर्व में प्रवेश का मुख्य द्वार मलय प्रायद्वीप ही था। ईसा की प्रथम पाँच शताब्दियों में भारतीयों ने यहाँ कई राज्यों की स्थापना कर ली थी। तक्कोल यहाँ का मुख्य व्यापारिक स्थल था, जहाँ से भारतीय व्यापारी सुदूरपूर्व के विभिन्न स्थानों को जाते थे।
मलाया के विभिन्न भागों से मंदिर तथा मूर्तियों के खंडहर प्राप्त होते हैं। चीनी स्त्रोतों से भी यहाँ के भारतीय राज्यों के संबंध में रोचक विवरण प्राप्त होते हैं।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
India Old Days : Search