इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल खोह

मध्य प्रदेश में उज्जैन से लगभग 3 मील उत्तरी-पश्चिमी में स्थित नागदा के समीप खोह नामक स्थान है। पहले यह नागौद रियासत में था। यहाँ से गुप्त सम्राटों के सामन्तों के दानपत्र तथा उस समय के मन्दिरों को भूमि एवं धन दान में दिये जाने का उल्लेख है।

लेखों में गुप्त संवत् की तिथियाँ अंकित है। दानपत्रों से गुप्त शासन सम्बन्धी कुछ बातें ज्ञात हो जाती है। खोह से गुप्त कालीन मन्दिर तथा एकमुखी शिवलिंग की मूर्ति प्राप्त हुई है। इनमें गुप्तयुगीन धर्म एवं कला के विषय में जानकारी प्राप्त होती है।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव
2. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास, लेखक-  वी.डी.महाजन 

Related Articles

error: Content is protected !!