इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल मान्यखेत

कर्नाटक राज्य के गुलबर्गा जिले में सीमा नदी के दक्षिण तट पर स्थित मान्यखेत नामक स्थान राष्ट्रकूट वंश(8वीं -10वीं शती) की प्रसिद्ध राजधानी था। यहाँ से दुर्ग, भवन, मन्दिर, मूर्तियों आदि के अवशेष मिलते है जो नगर के प्राचीन गौरव की समृति बनाये हुए हैं। अमोघवर्ष के शासन में यहाँ जैन धर्म एवं संस्कृति का प्रमुख केन्द्र था। यहाँ जिनसेन, महेन्द्र, गुणभद्र, पुष्यदत्त जैसे प्रसिद्ध विद्वान निवास करते थे।

परमार वंश का राजनैतिक इतिहास

यह नगर अपने भव्य भवनों, महलों, व्यस्त बाजारों, उपवनों आदि के लिए प्रख्यात था। यहाँ से एक सुन्दर मंडप के भी अवशेष मिलते है। 10वीं शती के मध्य में परमार सीयक ने इस नगर को लूटने के बाद ध्वस्त कर दिया।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!