इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल पाटल

आधुनिक पाकिस्तान के सिंधु प्रान्त के ब्राह्मनावाद के समीप यह नगर स्थित था। इसका उल्लेख सिकन्दर के साथ आने वाले यूनानी लेखकों ने किया है। यहाँ सिन्धु नदी दो धाराओं में विभक्त होती थी। डायोडोरस हमें बताता है कि स्पार्टा नगर की भाँति पाटल में द्वैराज अर्थात् दो राजाओं का शासन था।

यूनानियों के आक्रमण का हाल सुनकर यहाँ के लोग नगर छोड़कर भाग गये तथा सिकन्दर ने बड़ी आसानी से यहाँ अपना अधिकार कर लिया। यहाँ सिकन्दर ने एक नया प्रान्त (क्षत्रपी) बनाया और पिथोन को उसका शासक नियुक्त किया। 325 ई. पूर्व में पाटल से ही सिकन्दर स्वदेश के लिये रवाना हुआ था।

References :
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 

India Old Days : Search

Search For IndiaOldDays only

  

Related Articles

error: Content is protected !!