इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत

प्राचीन कालीन त्रिपुरी नामक स्थल

मध्यप्रदेश के जबलपुर से पश्चिम की ओर सात मील दूरी पर स्थित वर्तमान तेवर ग्राम ही प्राचीन समय का त्रिपुरी नगर था। इस नगर का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है, यहां के राजा अमितौजस पर सहदेव के विजय का उल्लेख मिलता है। पुराण भी इस नगर का उल्लेख करते हैं। इस नगर को विशेष प्रसिद्धि कलचुरिवंश (845-1070 ई.) के समय में मिली। उन्होंने यहाँ अपनी राजधानी बसाई थी। कलचुरि शासन में इस नगर का चहुमुखी विकास हुआ तथा इसे भवनों, मंदिरों एवं मूर्तियों से सजाया गया।

Prev 1 of 1 Next
Prev 1 of 1 Next

यहाँ के खंडहरों से कई मूर्तियाँ मिली हैं, जिनसे त्रिपुरेश्वर महादेव की मूर्ति उल्लेखनीय है। एक गजलक्ष्मी की मूर्ति तथा कई शैव मंदिरों के अवशेष भी मिलते हैं। यहाँ से प्राप्त स्मारकों को भारतीय संग्रहालय कलकत्ता में सुरक्षित किया गया है।

अन्य प्रमुख स्थल

References:
1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक-के.सी.श्रीवास्तव

Related Articles

error: Content is protected !!