प्राचीन भारतइतिहाससातवाहन वंश

सातवाहन वंश का अंतिम शासक यज्ञश्री शातकर्णी (174-200ई.)

सातवाहन शासक वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी के बाद सातवाहनों की शक्ति निर्बल पङ गयी। उसके बाद पुराणों की सूची के अनुसार शिवश्री शातकर्णी तथा शिवस्कंदशातर्णी राजा हुए जिनके शासन काल की किसी महत्त्वपूर्ण घटना के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है।

वासिष्ठीपुत्र पुलुमावी कौन था?

यज्ञश्री शातकर्णी (Yagyashree Shatkarni)सातवाहन वंश का अंतिम शासक था। इसका शासन काल व्यापार-वाणिज्य के विकास के लिये जाना जाता है। जिसकी पुष्टि उसके सिक्कों पर प्राप्त जहांज के चित्रों से होती है। यज्ञश्री शातर्णी ने शकों को एक बार फिर से पराजित किया तथा अपरांत, पश्चिमी भारत के कुछ भाग एवं नर्मदा घाटी पर अपना अधिकार कर लिया।

YouTube Video

आंध्र के गुंटुर जिले में उसके शासन काल के 27 वें वर्ष का एक लेख मिलता है, जिससे पता चलता है, कि उसने पूर्वी तथा पश्चिमी दक्कन के ऊपर शासन किया था। नासिक तथा कन्हेरी से उसके शासन काल के क्रमशः सातवें तथा सोहलवें वर्ष के लेख मिलते हैं। गुजरात,काठियावाङ, मालवा, मध्य प्रदेश तथा आंध्र प्रदेश से उसके चाँदी के बहुसंख्यक सिक्के प्राप्त होते हैं।

Reference : https://www.indiaolddays.com/

Related Articles

error: Content is protected !!