SSC JE Results 2018 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने जारी किया जूनियर इंजीनियर भर्ती का परिणाम

13 जनवरी को वेबसाइट पर अपलोड होगें मार्क्स

SSC JE Results 2018 : स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वें एंड काॅन्ट्रैक्ट के पदों पर भर्ती परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए कैडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। परीक्षा आयोग ने रिजल्ट पेपर-2 में कटऑफ मार्क्स के आधार पर रिजल्ट जारी किया है। इससे पहले एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा पेपर-2 के नतीजे जारी किए थे।

4613 पदों के लिए होगा वेरिफिकेशन

रिजल्ट जारी होने के बाद अब कैडिडेट्स का डाॅक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा, जिसकी तारीख बाद में जारी की जाएगी कुल 3800 कैडिडेट्स सिविल इंजीनियर के पदों के लिए और 883 कैडिडेट्स को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वे एंड काॅन्ट्रैक्ट के लिए अपना डाॅक्यूमेंट वेरीफिकेशन करवायेगें। इस भर्ती के जरिए 1840 कैडिडेट्स को विभिन्न विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर नियुक्ति की सिफारिश की जाएगी।

13 जनवरी को अपलोड होगें मार्क्स

चयनित और गैर-चयनित कैंडिडेट्स के डिटेल्स मार्क्स आयोग की वेबसाइट पर 13 जनवरी को अपलोड किए जाएंगे। कैंडिडेट्स अपने मार्क्स यहां से चेक कर सकते है। ध्यान रहे कि यह सुविधा 12 फरवरी तक साइट पर उपलब्ध रहेगी। कैडिडेट्स अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपने मार्क्स की जाँच कर सकते है।

रिजल्ट कैसे चेक करे।

सरकारी नौकरी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करे।