यूपीएससी के द्वारा संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भूविज्ञानी परीक्षा (Combined Geo-Scientist and Geologist Exam) आयोजित की जाती है। कैंडिडेट्स का भूविज्ञानी, भू भौतिक विज्ञानी और केमिस्ट में ‘ग्रुप ए’ पोस्ट के लिए और जूनियर हाइड्रोलॉजिस्ट की ग्रुप ‘बी’ पोस्ट के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट एंड जियोलॉजिस्ट (UPSC Combined Geo-Scientist and Geologist) की भर्ती लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर की जाती है। इस पोस्ट के माध्यम से संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भूविज्ञानी परीक्षा सलेब्स और पैटर्न की सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी।
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा का प्रारूप
परीक्षा निम्नलिखित योजना के अनुसार आयोजित की जाएगी: –
- स्टेज I: संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा में द्वितीय चरण के उम्मीदवारों के चयन के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल हैं।
- स्टेज II: संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा एक वर्णनात्मक प्रकार का पेपर होगा।
- स्टेज III: व्यक्तित्व परीक्षण
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा (प्रारंभिक) में दो पेपर शामिल होते हैं। सामान्य अध्ययन का पेपर सभी स्ट्रीम में सामान्य है।
स्ट्रीम I: भूविज्ञानी और जूनियर हाइड्रोलॉजिस्ट
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: सामान्य अध्ययन | 100 | 2 घण्टे |
पेपर II: भूविज्ञान / जल विज्ञान | 300 | 2 घण्टे |
कुल | 400 | 4 घण्टे |
स्ट्रीम II: भूभौतिकीविद्
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: सामान्य अध्ययन | 100 | 2 घण्टे |
पेपर II: भूभौतिकी | 300 | 2 घण्टे |
कुल | 400 | 4 घण्टे |
स्ट्रीम III: केमिस्ट
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: सामान्य अध्ययन | 100 | 2 घण्टे |
पेपर II: रसायन विज्ञान | 300 | 2 घण्टे |
कुल | 400 | 4 घण्टे |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा: मुख्य परीक्षा पैटर्न
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा में तीन पेपर शामिल होते हैं। सभी पेपर एक विशिष्ट विषय पर केंद्रित होते हैं। मुख्य परीक्षा एक वर्णनात्मक-प्रकार में आयोजित की जाएगी।
स्ट्रीम I: भूविज्ञानी
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: भूगर्भशास्त्र | 200 | 3 घण्टे |
पेपर II: भूगर्भशास्त्र | 200 | 3 घण्टे |
पेपर III : भूगर्भशास्त्र | 200 | 3 घण्टे |
कुल | 600 | 9 घण्टे |
स्ट्रीम II: भूभौतिकीविद्
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: भूभौतिकी | 200 | 3 घण्टे |
पेपर II: भूभौतिकी | 200 | 3 घण्टे |
पेपर III : भूभौतिकी | 200 | 3 घण्टे |
कुल | 600 | 9 घण्टे |
स्ट्रीम III: रसायनज्ञ
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: रसायन विज्ञान | 200 | 3 घण्टे |
पेपर II: रसायन विज्ञान | 200 | 3 घण्टे |
पेपर III : रसायन विज्ञान | 200 | 3 घण्टे |
कुल | 600 | 9 घण्टे |
स्ट्रीम IV: जूनियर जलविज्ञानी
विषय | माॅर्क्स | समय |
पेपर I: भूगर्भशास्त्र | 200 | 3 घण्टे |
पेपर II: भूगर्भशास्त्र | 200 | 3 घण्टे |
पेपर III : हाइड्रोज्योलोजी | 200 | 3 घण्टे |
कुल | 600 | 9 घण्टे |
संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा के सलेब्स के लिए यहाँ क्लिंक करे
यूपीएससी भू-वैज्ञानिक 2020 (संयुक्त भू-वैज्ञानिक और भू विज्ञानी) की अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना यहां से प्राप्त करें।
संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
सरकारी नौकरी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिंक करें।