इतिहासप्रमुख स्थलप्राचीन भारत
प्राचीन इतिहास तथा संस्कृति के प्रमुख स्थल गंजाम
यह उड़ीसा प्रान्त में स्थित है। इसका प्राचीनतम नाम संभवतः कांगोद था जिसका उल्लेख चीनी यात्री हुएनसांग ने हर्ष के सैनिक अभियान के प्रसंग में किया है। कांगोद को जीतने के बाद हर्ष ने बंगाल की विजय की थी। गंजाम में ही जौगढ़ नामक स्थान है यहाँ से अशोक का शिलालेख मिलता है। हर्ष के जीतने से पूर्व यह शशांक के राज्य में था।
यहाँ पर चतुर्थ शता. ईस्वी में शैलोद्भव वंश का शासन स्थापित हुआ। गंजाम से 619 ई. का एक लेख मिला है जिससे पता चलता है कि शशांक ‘महाराजधिराज’ की उपाधि धारण करता है। यह लेख उसके सामन्त माधवराज द्वितीय का है।
References : 1. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास तथा संस्कृति, लेखक- के.सी.श्रीवास्तव 2. पुस्तक- प्राचीन भारत का इतिहास, लेखक- वी.डी.महाजन
