इतिहासविश्व का इतिहास

फासिस्ट विचारधारा की मुख्य विशेषताएँ बताओ?

इटली में फासिस्टवाद की स्थापना(Main features of fascist ideology)

प्रथम विश्वयुद्ध में सम्मिलित होते समय अमेरिकी राष्ट्रपति विल्सन ने कहा था कि हम विश्व को लोकतंत्र के लिये सुरक्षित बनाने के लिए युद्ध में सम्मिलित हो रहे हैं। लेकिन इसके परिणाम विपरीत ही हुए। महायुद्ध के बाद इटली, जर्मनी तथा स्पेन में अधिनायक तंत्रों की स्थापना हो गयी। इटली में 1860 ई. से ही जनतंत्र था। प्रथम विश्वयुद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों का इटली जनतंत्र सामना नहीं कर सका तथा उसका अंत हो गया।

फासिस्ट विचारधारा की मुख्य विशेषताएँ

  • फासिस्टवाद के अंतर्गत लोक भावना निहित है, जो समाज में हर वर्ग के व्यक्तियों के बीच होने वाले संघर्ष को समाप्त कर लोक कल्याण की भावना को व्याप्त करना है। फासिस्टवाद के कारण समाज में समानता का भाव उत्पन्न होता है। इससे उच्च व निम्न वर्ग के लोगों के बीच समानता उत्पन्न होती है।
  • फासिस्ट विचारधारा व्यक्तिवाद को समाप्त करता है, इससे देश व राज्य में स्वतंत्रता को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अंतर्गत नागरिकता को सर्वोपरिता दी जाती है।
  • फास्टिस्ट विचारधारा मार्क्सवाद के नियमों का उल्लंघन कर सभी वर्गों में समानता स्थापित करता है। इसके साथ ही कार्ल मार्क्स के नियमों का भी उल्लंघन करके संपूर्ण वर्ग को एकजुट करके कार्य करने को कहता है।
  • इसके अन्तर्गत राज्य में एक ही दल को सर्वोच्च स्तर पर बल दिया जाता है, जिससे समाज में एक दल की सर्वोच्चता स्थापित होती है।
  • फासिस्ट विचारधारा विश्व में राजनीतिक रूप से शांतिवाद का विरोध करती है, जिससे विश्व भर के राजनीतिक दलों में अशांति का प्रचलन हुआ।

Related Articles

error: Content is protected !!