इतिहासमध्यकालीन भारतविदेशी यात्री

अलमसूदी किसके शासन काल में भारत आया था? | Alamasoodee kisake shaasan kaal mein bhaarat aaya tha | During whose reign Alamsudi came to India?

अलमसूदी बगदाद का यात्री था। यह अरब का एक विद्वान् और प्रमुख भूगोलवेत्ता था। यह प्रतिहार शासक महीपाल प्रथम (912-944 ई.) के शासन काल में 915-16 ई. में भारत के गुजरात में आया था। इसका यात्रा विवरण मुरूज-उल-जहान नाम से प्रसिद्ध है। अपने विवरण में उसने महीपाल की शक्ति एवं साधनों की प्रशंसा की है।

अलमसूदी

उसने प्रतिहारों को अल गुजर एवं राजा को बौरा कहा है जो गुर्जर प्रतिहार एवं आदिवराह का अशुद्ध उच्चारण था। अलमसूदी के अनुसार गुर्जर साम्राज्य में 18 लाख गांव, शहर और ग्रामीण क्षेत्र थे। यह लगभग 2000 कि.मी. लंबा और इतना ही चौङा था। राजा की सेना में चार अंग थे। प्रत्येक अंग में 70 हजार से 90 हजार के बीच सैनिक थे। इन राजाओं के पास सर्वोत्कृष्ट अश्वारोही सैनिक थे। वह यह भी लिखता है कि राष्ट्रकूटों की स्त्रियाँ पर्दा नहीं करती हैं।

संबंधित आर्टिकल

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!