इतिहासमध्यकालीन भारतविदेशी यात्री

एथेनेसियस निकितन (1470-74 ई.) कौन था? | Athanasius nikitan

एथेनेसियस निकितन – यह एक रूसी यात्री तथा घोङों का व्यापारी था। कुछ समय तक इसने दक्षिण में व्यतीत किया तथा बहमनी साम्राज्य की यात्रा की। 1470 ई. में वह बीदर आया। उस समय बहमनी सुल्तान मुहम्मद शाह तृतीय शासन कर रहा था। निकितन ने अपने वृत्तांत में बहमनी राजदरबार, सेना और सामाजिक दशा का वर्णन किया है। उसके अनुसार – सुल्तान के प्रसाद में 7 प्रवेश द्वार हैं और प्रत्येक द्वार पर 100 रक्षक तथा 100 मुसलमान लेखक जो प्रत्येक आने-जाने वाले का नाम लिख लेते हैं, बैठे रहते हैं। विदेशियों को नगर प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह प्रसाद अद्भुत है, इसमें प्रत्येक वस्तु पर नक्काशी अथवा सोने का काम किया हुआ है और छोटे से छोटा पत्थर भी आर्श्चयजनक रूप से कटा हुआ है तथा स्वर्णमंडित है। इस भवन में अनेक न्यायाधिकरण है। 1000 कर्मचारी एवं मशाल लिए हुए कोतवाल सारी रात बीदर नगर में पहरा देते हैं। इसके अतिरिक्त निकितन ने विजयनगर के निवासियों के मध्य व्याप्त आर्थिक विषमता का उल्लेख किया है। उसके अनुसार अभिजात वर्ग के लोगों तथा साधारण लोगों के जीवन स्तर में बहुत अंतर है।

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!