इतिहासगुलाम वंशदिल्ली सल्तनतमध्यकालीन भारत

गुप्तचर विभाग का गठन किस शासक ने किया था? | Guptachar vibhaag ka gathan kis shaasak ne kiya tha | Which ruler formed the Intelligence Department?

गुप्तचर विभाग का गठन – गुप्तचर विभाग का गठन बलबन ने किया था। यह विभाग बलबन के शासन काल की सफलता का मुख्य आधार था। इसकी स्थापना सामंतों की गतिविधियों की निगरानी के लिए की गयी थी। प्रत्येक इक्ता व जनसाधारण में उसकी गुप्तचर रहा करते थे। ये प्रतिदिन की महत्त्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी सुल्तान को देते थे। बलबन ने सेना व गुप्तचरों का प्रयोग अपनी निरंकुश शासन प्रणाली के लिये पूरी सफलता से किया। गुप्तचर अधिकारी को बरीद कहा जाता था तथा बरीद-ए-मुमालिक गुप्तचर विभाग का मुख्य अधिकारी होता था ।

अन्य संबंधित पोस्ट

References :
1. पुस्तक - मध्यकालीन भारत, लेखक- एस.के.पाण्डे 

Related Articles

error: Content is protected !!