इतिहासविश्व का इतिहास

न्यूइली की संधि कब हुई

न्यूइली की संधि कब हुई

न्यूइली की संधि

27 नवंबर, 1919 को बल्गेरिया के साथ न्यूइली की संधि सम्पन्न की गयी। इस संधि के अनुसार बल्गेरिया के पश्चिमी भाग के चार छोटे क्षेत्र यूगोस्लाविया को दे दिये गए। यहाँ आत्म निर्णय का गला घोंट दिया गया क्योंकि इन क्षेत्रों में बल्गर लोगों का बहुमत था। परंतु यूगोस्लाविया को दिया गया था।

न्यूइली की संधि

संधि के अनुसार उसे पश्चिमी थ्रेस यूनान को देना पङा। इस प्रदेश को खो देने से बल्गिरिया समुद्र तट पर पहुँचने के मार्ग से वंचित हो गया। डोब्रूजा का भाग रूमानिया को देना पङा।

अन्य पराजित देशों की तरह बल्गेरिया की सेना को भी कम कर दिया गया। अब उसकी सेना की संख्या बीस हजार तक सीमित कर दी गयी और ज तथा वायु सेना लगभग नष्ट कर दी गयी। संधि के अनुसार बल्गेरिया पर 45 करोङ डॉलर की क्षतिपूर्ति लाद दी गई, जो कि उसे 37 वार्षिक किश्तों में अदा करनी थी। इस संधि ने बल्गेरिया को बाल्कन क्षेत्र का सबसे निर्बल देश बना दिया जिसे अपने अस्तित्व के लिये एक समय बाह्य सहायता पर निर्भर रहना पङा।

वर्साय की संधि

1. पुस्तक- आधुनिक विश्व का इतिहास (1500-1945ई.), लेखक - कालूराम शर्मा

Related Articles

error: Content is protected !!